खैरागढ़,खैरागढ़ जिले के रोड अतरिया गांव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच अतरिया निवासी बाबूलाल शोरी (55 वर्ष) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51 वर्ष) की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भगवती गोंड (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक दंपति के घर के सामने ही रहता था। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।


