खैरागढ़,छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरनदी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के पास स्थित एक कुएं में दो छोटे बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात शख्स ने 3 वर्षीय करण वर्मा और उसकी डेढ़ साल की बहन की बेरहमी से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। दोनों बच्चों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि घटना योजनाबद्ध तरीके से की गई है।


