Dinesh Sahu Khairagarh 9098981250
झूठा दावा या जनमत की अनदेखी? संडी खदान परियोजना पर कंपनी-प्रशासन कटघरे में
खैरागढ़। जिले के संडी क्षेत्र में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध बीते छह महीनों से लगातार जारी है, लेकिन लंबे समय तक जिला प्रशासन ने इस पर कोई गंभीर ध्यान नहीं दिया। हालात तब विस्फोटक बने जब 6 दिसंबर को श्री सीमेंट कंपनी के खिलाफ भारी जनसैलाब सड़कों पर उतर आया। यह जिले में पहली बार देखा गया जब किसी परियोजना के विरोध में इतना बड़ा जनआक्रोश सामने आया और पुलिस तथा ग्रामीण किसानों के बीच तीखा तनाव भी देखने को मिला।


