खैरागढ़। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज खैरागढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य से लाए गए VB-GRAMG विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी विस्तार से जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। पहले मनरेगा के अंतर्गत 100 दिनों की रोजगार गारंटी थी, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिनों की काम की गारंटी कर दी गई है। इससे सीधे तौर पर किसान, मजदूर और ग्रामीण परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत प्रस्ताव के माध्यम से कार्यों का निर्धारण किया जाएगा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है।
वीडियो देखे
https://youtube.com/shorts/VYYAjYyflS8?si=BfQS0b1CBE8O3CwC
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि विपक्ष इस विधेयक को लेकर जनता को भ्रमित कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब रोजगार के दिन बढ़ाए गए हैं, तो इसमें नुकसान किस बात का है? खेती-किसानी के मौसम में 60 दिनों तक कार्य नहीं होगा, जबकि शेष अवधि में 125 दिनों की गारंटी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी और बड़ा बदलाव लाएगी।


