खैरागढ़ ,जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। बिना किसी मान्यता और चिकित्सा डिग्री के ये कथित डॉक्टर गरीब और ग्रामीण लोगों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। सर्दी-खांसी जैसी सामान्य बीमारियों के इलाज के नाम पर ये न केवल मोटी रकम वसूल रहे हैं, बल्कि मरीजों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
गांव-गांव में खुले छोटे-छोटे क्लिनिकों में ये झोलाछाप डॉक्टर इलाज के नाम पर नर्सिंग एक्ट की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। अधिकांश क्लिनिकों में मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है, न पीने के पानी की सुविधा, और न ही शौचालय का प्रबंध। ऐसे अस्वच्छ माहौल में इलाज कर रहे ये कथित डॉक्टर अब लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।


