खैरागढ़। Khairagarh , Do madumo ka kuye me dhakelkar hatya Nabalik aropi giraftar थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम झूरानदी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां दो मासूम भाई-बहन की लाशें गांव के एक कुएं से बरामद हुईं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर 12 घंटे के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
प्रार्थी गजानंद वर्मा (उम्र 30 वर्ष, निवासी झूरानदी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) ने थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 09 नवम्बर 2025 को उसकी गांव की महिला चंचल वर्मा खेत में आकर बताई कि उसके दोनों बच्चे घर से गायब हैं। सूचना मिलते ही गजानंद वर्मा अपनी पत्नी और गांववालों के साथ घर पहुंचा और बच्चों की खोजबीन शुरू की।


