खैरागढ़। छत्तीसगढ़ शासन की *आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025* और विकासोन्मुखी शासन के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। 17 लाख रुपये की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली **कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (30 वर्ष)** ने आज पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
कमला सोड़ी वर्ष 2011 से प्रतिबंधित संगठन **भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)** से जुड़ी थी। वह माड़ डिवीजन, बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन के तहत सक्रिय थी और एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम की प्रमुख सदस्य के रूप में कार्यरत थी। नक्सली संगठन में वह मिलिट्री हार्डकोर सदस्य रही और भर्ती, प्रचार तथा पुलिस बलों पर हमलों की योजना में संलिप्त थी।


